आंखों के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 16:47

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स :-

1. बादाम

आमतौर पर आपने सुना होगा कि बादाम खाने से आपका दिमाग तेज होता है। इससे आपकी मेमोरी पावर अच्छी होती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई और प्रोटीन पाया जाता है, जो आंखों के विकास के लिए काफी अच्छा होता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही सिरदर्द की समस्या भी दूर होती है।

2. अखरोट

अखरोट भी आपके आंखों की रोशनी के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और विटामिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला ओमेगा फैटी एसिड मस्तिष्क की नसों को आराम दिलाता है और इससे आंखों की मांसपेशियों का दर्द दूर हो सकता है।

3. काजू

काजू में भी ओमेगा फैटी एसिड, मैग्नीशियम, जिंक, कॉपर, फास्फोरस, कैल्शियम, और पोटैशियम पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके मूड को भी ठीक करता है। साथ ही काजू के सेवन से मस्तिष्क क्षमता का विकास होता है।

4. मूंगफली

आंखों की क्षमता बढ़ाने के लिए मूंगफली का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। मूंगफली में मैग्नीशियम, फोलेट और व‍िटाम‍िन ई पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इससे आपको सिरदर्द और आंखों की मांसपेशियों में दर्द भी नहीं होता है। इन ड्राई फ्रूट्स के सेवन से आपको अच्छी नींद भी आ सकती है।

कैसे करें सेवन

इन ड्राई फ्रूट्स को आप रात में ही भिगोने दे सकते हैं और सुबह उठकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप रात के समय इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो स्मूदी या गर्निश के लिए भी इनका इस्तेमाल कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info